Move to Jagran APP

फिर भतीजों और भाभी पर बरसे अभय, कहा- हिम्मत है तो अपनी सदस्यता छोड़कर देखें

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भाभी व भतीजों पर हमला बोला। कहा कि जो लोग पार्टी से त्यागपत्र दिलवा रहे हैं, पहले वे स्वयं तो त्यागपत्र देकर दिखाएं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 11:57 AM (IST)
फिर भतीजों और भाभी पर बरसे अभय, कहा- हिम्मत है तो अपनी सदस्यता छोड़कर देखें
फिर भतीजों और भाभी पर बरसे अभय, कहा- हिम्मत है तो अपनी सदस्यता छोड़कर देखें

जेएनएन, डबवाली [सिरसा]। इनेलो नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने फिर भतीजों दुष्यंत-दिग्विजय और भाभी नैना सिंह चौटाला का नाम लिए बगैर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से त्यागपत्र दिलवा रहे हैं, पहले वे स्वयं तो त्यागपत्र देकर दिखाएं। हमने पार्टी से निकाल दिया, वे इस्तीफा दें तो सदस्यता चली जाएगी। वे सोचते हैं दो-ढाई लाख रुपये मिलता है, जेब में पड़ा रहे। इस्तीफा देने के बाद कल लोकसभा या विधानसभा चुनाव का सामना करना पड़े तो पॉपुलर्टी का अंदाजा लग जाएगा।

loksabha election banner

अभय चौटाला डबवाली अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अभय ने कहा कि बेटा अर्जुन हमारी खेती देखता है। साथ ही कार्यकर्ताओं के घरों में शादी या दुख में शरीक होता है। अर्जुन न तो उम्मीदवार पहले था, न आज है और न आगे होगा। बिना मतलब के कयास लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी और न ही किसी राजनीतिक मंच पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार यात्रा निकालने संबंधी खबर प्रकाशित करने वालों को नोटिस देंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन एक दिसंबर से जन अधिकार यात्रा शुरू करेगा। जल्द ऐसे बड़े चेहरे सामने आएंगे जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता है कि कभी ये लोग भी हमारी पार्टी के साथ खड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को तोडऩे के षड्यंत्र रचे, उनको 100 फीसद बड़ा सबक मिलेगा।

हम उम्मीदवार नहीं थोपेंगे

डबवाली से विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के उतरने की संभावनाओं पर अभय ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव लडऩे से कोई किसी को नहीं रोक सकता। सिर्फ फॉर्म भरना होता है। मनचाहा सिंबल लेना होता है। कोई भी चुनाव लडऩे के लिए स्वतंत्र है। चुनाव में हम किसी को थोपेंगे नहीं। हम तो कार्यकर्ताओं से पहले पूछेंगे, आप बताओ, किसे पार्टी का उम्मीदवार बनाकर भेजा जाए, ताकि कार्यकर्ता उसे जिम्मेदारी से विधानसभा तक पहुंचाएं। दोनों पार्टियां संयुक्त बैठक बुलाएंगी, उसी में बैठकर फैसला लेंगे कि किसे चुनाव लड़ाना है।

पार्टी सिंबल पर निगम चुनाव लड़ेगा इनेलो-बसपा गठबंधन

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा मिलकर सिंबल पर नगर निगम चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां सीट बंटवारे पर जल्द फैसला करेंगी। पीएससी की मीङ्क्षटग हो चुकी है। मामला संगठन का है, इसलिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला अशोक अरोड़ा तथा प्रकाश भारती करेंगे। वे दोनों जिसे तय करेंगे, उसे सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.