जिले से वापस लौटना चाहते हैं 904 प्रवासी श्रमिक
जागरण संवाददाता सिरसा जिले में दूसरे प्रदेशों से आकर कार्य करने वाले श्रमिक वापस लौटना
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में दूसरे प्रदेशों से आकर कार्य करने वाले श्रमिक वापस लौटना चाहते हैं। जिले में अलग-अलग प्रदेशों के 904 प्रवासी श्रमिकों ने जिला प्रशासन को अवगत करवाया है। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। लघु सचिवालय में सोमवार को प्रवासी श्रमिक एसडीएम जयवीर यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी। सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के श्रमिक
जिले में दूसरे प्रदेशों के श्रमिक विभिन्न कार्य कर रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते श्रमिकों के कार्य बंद हो गये हैं। जिस पर अब श्रमिक वापस अपने प्रदेश में जाने के लिए एप पर आवेदन कर रहे हैं। जिले से दूसरे प्रदेश में जाने वाले श्रमिकों की संख्या में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के हैं। उत्तरप्रदेश के 423 श्रमिक, बिहार के 247, झारखंड के 113, मध्यप्रदेश के 80, हिमाचल प्रदेश के 37, राजस्थान के 3 व पश्चिम बंगाल का 1 श्रमिक वापस लौटना चाहता है।
----
जिले में जो भी दूसरे प्रदेश के श्रमिक आए हुए हैं। अगर वापस अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें। सिरसा जिला प्रशासन के पोर्टल पर दूसरे राज्यों के श्रमिकों ने जाने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
- जयवीर यादव, एसडीएम, सिरसा।