विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM (IST)

गांव रामगढ़ में बुधवार को 18 वर्षीय युवती निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे नागरिक अस्पताल डबवाली ...और पढ़ें

सिरसा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सांकेतिक फोटो

सिरसा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रामगढ़ गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत।

  2. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

  3. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, डबवाली। गांव रामगढ़ में बुधवार को 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद स्वजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार मृतका निशा अपनी माता के साथ ननिहाल गांव रामगढ़ में रह रही थी। बताया जाता है कि उसकी माता ने बाद में अन्य स्थान पर शादी कर ली थी। बुधवार को अचानक निशा की तबीयत खराब हो गई। काफी देर तक सोए रहने के बाद जब स्वजन ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई।

इस पर स्वजन घबरा गए और उसे तुरंत बेहोशी की हालत में नागरिक अस्पताल डबवाली लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्वजन के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सौंप दिया। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।