Move to Jagran APP

18वें दिन 142 और कर्मचारियों को किया बर्खास्त

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन स्वास्थ्य विभाग अधिकारि

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:23 PM (IST)
18वें दिन 142 और कर्मचारियों को किया बर्खास्त
18वें दिन 142 और कर्मचारियों को किया बर्खास्त

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बड़ा फैसला लेते हुए 142 हड़ताली कर्मचारियों को ओर बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। जिला में अब तक 253 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने हड़ताल में शामिल 142 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। बर्खास्त होने वाले कर्मचारियों में आशा कॉर्डिनेटर, मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट, मुख्यालय, आरबीएस तथा टीबी अस्पताल से जुड़े कर्मचारी शामिल है। इससे पहले बृहस्पतिवार तक 111 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। जिला में 555 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर है।

डिप्टी सीएमओ डा. वीरेश भूषण ने बताया कि शुक्रवार को 142 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। इनमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा व्यवस्था बनाने के लिए 34 ड्राइवरों को रखा गया है।

--------------

अर्धनग्न होकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले स्वास्थ्य मंत्री से सीखा

शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने अर्ध नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का यह तरीका उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से ही सीखा है। विपक्ष में रहते हुए अनिल विज अर्धनग्न होकर ही प्रदर्शन करते थे। प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपने साथ अनिल विज के अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते तथा रावण के रूप में दिखाते हुए अनिल विज का अहंकारी बताया। पहले कर्मचारियों की मांगों को विज ने जायज बताया था और मांगों को 15 दिन में मांगने का आश्वासन दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि 18 दिनों से एक भी बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ। सिरसा नागरिक अस्पताल में हर महीने 450 डिलीवरी हो जाती थी परंतु हड़ताल के बाद मात्र 30 डिलीवरी हुई है।

वहीं भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हालात बिगड़ने लगी है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताली कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग अधिकारी सुध नहीं ली है।

----------

यूनिवर्सिटी फेडरेशन ने दिया समर्थन

हरियाणा यूनिवर्सिटी फेडरेशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया साथ ही चेतावनी दी कि अगर सप्ताह भर में मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश की सारे विश्वविद्यालयों में भी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। फेडरेशन के चेयरमैन महेंद्र बेनीवाल, वाइस चेयरमैन र¨वद्र सैनी, महासचिव कुलदीप गहलावत, सचिव रणबीर, अनिल गोदारा ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.