63 कालेजों के 45 विधाओं में 1000 प्रतिभागी आज से दिखाएंगे प्रतिभा
जागरण संवाददाता सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का जेसीडी विद्यापीठ में सोमवार से तीन दिवसीय
जागरण संवाददाता, सिरसा : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का जेसीडी विद्यापीठ में सोमवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। चलो, इस धरा को रहने योग्य बनाएं थीम पर होने वाले इस युवा महोत्सव में 63 कालेजों के करीब 1000 प्रतिभागी 45 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। युवा महोत्सव को लेकर तीन स्टेज बनाए गये हैं। जिनमें अलग अलग गायन, नृत्य का संगम होगा। युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यातिथि कुलपति प्रो. विजय कायत व अध्यक्षता जिला उपायुक्त अशोक गर्ग करेंगे।
युवा महोत्सव का शोभायात्रा से होगा शुभारंभ
युवा महोत्सव चलो, इस धरा को रहने योग्य बनाए थीम पर होगा। युवा महोत्सव के शुभारंभ पर संगीत व नृत्य से ओतप्रोत शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में जहां भारतीय सांस्कृतिक झलक दिखाने को मिलेगी। शोभायात्रा में जेसीडी के माली जल संरक्षण व पर्यावरण का संदेश देंगे। जेसीडी में युवा महोत्सव के कार्यक्रम तीन स्टेज पर होंगे जिसको लेकर एक नंबर स्टेज खेल मैदान में, दो नंबर स्टेज मेमोरियल कॉलेज में बने माता हरकी देवी आडिटोरियम व तीन नंबर स्टेज बीएड कॉलेज के आडिटोरियम में होंगे।
एक नंबर स्टेज पर
युवा महोत्सव में एक नंबर स्टेज पर मुख्य मंच पर कोरियोग्राफी, हरियाणवी सोलो, कवाल्ली, मिमिक्री, जनरल फॉक सॉन्ग, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, जनरल गु्रप डांस, हरियाणवी गु्रप डांस व अंत में समापन पर्व आयोजित किये जाएंगे।
स्टेज नंबर 2 पर
स्टेज नंबर 2 पर इंडियन ग्रुप सॉंग, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, लाइट वोकल ग•ाल, वन एक्ट प्ले, हरियाणवी गु्रप सॉन्ग, क्लासीकल डाँस, वेस्टर्न गु्रप सॉन्ग, संस्कृत प्ले, स्किट व माइम का आयोजन किया जाएगा।
स्टेज नंबर 3 पर
स्टेज नंबर 3 पर क्लासिकल इंस्टूमेंटल सोलो, वेस्टन इंस्टूमेंटल सोलो, हरियाणवी इंस्टूमेंटल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, हरियाणवी फॉक सॉन्ग, क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट भजन एवं शब्द का आयोजन किया जाएगा।
एक नजर में युवा महोत्सव
युवा महोत्सव कार्यक्रम होंगे : 3 स्टेज पर
युवा महोत्सव में भाग लेने वाले कॉलेज : 63
विधाएं : 45
प्रतिभागी : 1000
निर्णायक मंडल में सदस्य : 45
सुरक्षा कर्मचारी : 150
::::युवा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। युवा महोत्सव में 63 कॉलेजों के 100 प्रतिभागी 45 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेजों से आने वाली टीमों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था कर ली गई है।
डा. जयप्रकाश, प्राचार्य, मेमोरियल कॉलेज, जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा