युवकों ने दो बहनों को कर लिया अगवा, बंधक बनाकर बड़ी के सामने छोटी के साथ किया यह काम
हरियाणा के रोहतक जिले में दो बहनों का युवकों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने बंधक बनाकर बड़ी बहन के सामने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
रोहतक, जेएनएन। जिले के महम क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे दोनों काे खेतों में ले गए। वहां उन्होंने बंधक बनाकर बड़ी बहन के सामने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। युवकों ने विरोध करने पर दोनों युवतियों के साथ मारपीट भी की। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना महम थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े हुई। आरोपितों ने खेत में लेकर जाकर बड़ी बहन को बंधक बना लिया और छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से कई दिनों तक पीडि़त परिवार की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। बाद में शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का नापाक चेहरा फिर उजागर, खालिस्तानी आतंकियों ने ISI की करतूत का किया खुलासा
पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त युवती ने बताया कि 17 सितंबर को वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर से थोड़ी दूर पानी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पर पहुंचे और उनको जबरन अपने साथ ले गए। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और धमकियां दीं। युवती ने बताया कि दाेनों युवक उन्हें एक खेत में ले गए और उनके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के परिजनों को BJP की नीति पड़ रही भारी, जानें क्या है मामला
युवती ने बताया कि एक युवक ने बड़ी बहन को बंधक बनाकर उसका मुंह दबा दिया गया। इसके बाद बड़ी बहन के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक दोनों को वहां पर बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान वहां पर कोई आता हुआ दिखाई दिया, जिस पर आरोपित उन्हें छोड़कर वहां से फरार हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पीडि़त बहनें किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
---------
'' इस मामले में शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
- इंस्पेक्टर कमलेश, महिला थाना प्रभारी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें