जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
दादरी जिले के ऊण गांव का रहने वाला था मृतक रवि मौत से दो दिन पहले पीजीआइ में दर्ज करवाए थे बयान
जागरण संवाददाता, रोहतक: दादरी जिले के ऊण गांव निवासी युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। युवक की मौत मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
दादरी जिले के ऊण गांव निवासी रवि ने सात मई को रोहतक शहर में जहरीला निगल लिया। जिसे उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सिटी थाना पुलिस ने 12 मई को उसके बयान दर्ज किए। जिसके बाद 14 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान अनुसार रवि ने बताया कि वह सर्वे का कार्य करता है। उसके ताऊ के प्लाट में बौद गांव निवासी विकास ने बने कमरे मे खल बिनौला की दुकान कर रखी थी। विकास की दुकान में लाइट न होने के कारण विकास उनके घर पर फोन चार्ज के लिए लगा देता था। उसने विकास के फोन चेक किया तो फोन का लाक नहीं लगा था। फोन में उसके गांव की महिलाओं के साथ विकास की अश्लील काल रिकार्डिंग थी। जिसको पहले खुद अच्छी तरह सुन लिया और बाद में उसने विकास को बाहर गली में बताई। उसने विकास को कहा कि वह सारी बातें गांव के लोगों को बताएगा विकास उसी दिन से गांव में नहीं देखा। छह मई को गांव में पुलिस के आने के बाद पता चला कि विकास ने अपने गांव बौंद कलां में सुसाइड कर लिया है। मामले में उसे आरोपित बनाया गया था। पुलिस उसके पिता को थाने में ले गई। सात मई को विकास का पिता नत्थुराम व उसके दो लड़के, विकास, राजेश, महेन्द्र, अर्जुन सोनी, उदयभान, सतन, तेलुराम रात के समय उनके घर आए व तीस लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा कि वे राजीनामा कर लेगें, नहीं तो रवि को जान से मार देंगे। जिससे परेशान होकर वह रोहतक पहुंचा व यहां पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
मृत्तक के बयान पर पुलिस ने दादरी जिले के बौंद निवासी नत्थुराम, राजेश, विकास, तेलुराम, सतन, महेन्द्र सोनी, अर्जुन सोनी, उदयभान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।