नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा
पठानिया वर्ल्ड कैंपस में केजी के विद्यार्थियों के लिए कविता गायन प्र
जागरण संवाददाता, रोहतक : पठानिया वर्ल्ड कैंपस में केजी के विद्यार्थियों के लिए कविता गायन प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नन्हे बच्चों ने बाल मजदूरी, प्लास्टिक हटाओ, पानी बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, ट्रैफिक लाइट, मेरा देश, हेल्दी फूड, फल व सब्जियां आदि विषयों पर कविताएं सुनाई गई। बच्चों ने सहायक सामग्री के माध्यम से सभी को जंक फूड से बचने का संदेश दिया। पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने का हर संभव कार्य करना चाहिए। प्रतियोगिता में मंच का संचालन अनाया, रिद्धि, रोनित, अंशिका, किमायरा, मेहर, दक्ष व आयुष ने शिक्षिका नीरज, अनीता अरोड़ा, अमिता, हरलीन व वीना सहगल के निर्देशन में किया। निर्णायक की भूमिका सुमन राठी व विनायिका ने निभाई। प्रतियोगिता में प्राक्षी, अवनी, अनाया, दक्षिता, रिद्धि, आयुष, हर्षित, कनिका, नविका, रायना, सानवी, अनाया पूनिया, मेहर मल्होत्रा, नभन, निष्ठा, आयना, अरहम, अरनव, काव्या, मानषी, दिव्यांशी, कनिष्का, किमायरा, रिद्धम, शगुन, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। समाप्ति पर स्कूल निदेशक अंशुल पठानिया, प्रिसिपल वर्षा पठानिया, कंचन हुरिया, सुमन राठनी ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया।