Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार में लड़कियां सप्‍लाई करने ले जा रहा था युवक, पुलिस के हत्‍थे चढ़ा

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jul 2017 10:27 AM (IST)

    रोहतक में एक युवक व तीन युवतियों को देह व्‍यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक युवतियों को अय्याशी के लिए सप्‍लाई करने कार में ले जा रहा था। लड़कियां दिल्‍ली व असम की हैं।

    कार में लड़कियां सप्‍लाई करने ले जा रहा था युवक, पुलिस के हत्‍थे चढ़ा

    जेएनएन, रोहतक। देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक समेत तीन लड़कियों को एक कार से पकड़ा है। युवक ने स्वीकार किया कि वह लड़कियों को असम, बिहार व दिल्ली से लेकर आता है और इनसे देह व्यापार कराता है। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभियुक्त की कार से असम की तीन लड़कियां भी पकड़ी

    पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपनी कार में तीन लड़कियों के साथ बैठा है। वह देह व्यापार का धंधा करता है और एय्याशी के लिए लड़कियां सप्‍लाई करता है। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनीता ने यहां पर छापा कार से तीन लड़कियों और एक युवक को हिरासत में लिया। चारों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। युवक ने पूछताछ में अपना नाम झज्जर के दहकौरा निवासी सुभाष बताया। वहीं लड़कियां दिल्ली और असम की रहने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: महिला ने बैंक कर्मचारी को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रही ब्लैकमेल

    दिल्‍ली की महिला के साथ मिलकर करता था यह कालाधंधा

    सुभाष ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसकी मुलाकात दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ हुई। महिला ने उससे कहा कि वह उसे लड़कियां उपलब्ध कराएगी और वह उनके लिए ग्राहक की तलाश करे। इसके बाद उसनेे रोहतक को इस काम के लिए चुना। उसने रोहतक में ग्राहक तलाशने शुरू कर दिए। वह यहां पिछले दो माह से इस धंधे को कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश

    ------

    '' एक युवक और तीन लड़कियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह लड़कियों से देह व्यापार कराता है। उसने यह भी बताया है कि वह दिल्‍ली की एक महिला के कहने पर ह दो माह से यह धंधा कर रहा था। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

                                                                                      - इंस्पेक्टर सुनीता, पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ।

    यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म के केस में जेल से छूटकर आया पति, फिर भाइयों संग किया पत्नी से गैंगरेप