Move to Jagran APP

पति ने जेब खर्च नहीं दिया तो पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

- पति के साथ पिछले कई दिनों से चल रहा था पत्नी का विवाद - देर रात कमरे में लगे पंखे पर रस्सी का फंदा डालकर किया प्रयास - ससुरालियों ने गेट तोड़कर महिला को नीचे उतारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की इंद्रा कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोप है कि उसके पति ने जेब खर्च के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसे लेकर दोनों में विवाद था। ससुरालियों ने आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:46 PM (IST)
पति ने जेब खर्च नहीं दिया तो पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की इंद्रा कालोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोप है कि उसके पति ने जेब खर्च के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसे लेकर दोनों में विवाद था। ससुरालियों ने आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया है। इंद्रा कालोनी की रहने वाली एक महिला का अपने पति के साथ कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महिला मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर लेट गई। परिजनों को लगा कि वह सो गई है, लेकिन तभी महिला का पति कमरे में जाने लगा। कमरे का दरवाजा बंद होने पर उसे शक हुआ। पति ने अपने परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। वहां पर कमरे के अंदर महिला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। हालांकि ससुरालियों ने समय रहते उसे नीचे उतारा लिया, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी वहां पर आ गए। महिला ने बताया कि उसका पति जेब खर्च के लिए रुपये नहीं देता। ऐसे घर का खर्च कहां से पूरा करें। खर्च मकान पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। इसी वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि मायके और ससुराल पक्ष के लोग दंपती के बीच सुलह कराने में लगे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.