Move to Jagran APP

आरोपों से जो पाएगा पार, वही बनेगा नगर निगम कर्मचारी संघ का प्रधान

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर प्रत्याशी आमने-सामने हैं। आरोपों का दौर जारी है। चुनाव को लेकर आरोप भी हैं कि मौजूदा प्रधान पर हमला हो चुका है। दूसरे प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर आरोप लगाए हैं। दो दिसंबर को प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। प्रधान पद के लिए तीन साल का कार्यकाल होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 06:10 PM (IST)
आरोपों से जो पाएगा पार, वही बनेगा नगर निगम कर्मचारी संघ का प्रधान
आरोपों से जो पाएगा पार, वही बनेगा नगर निगम कर्मचारी संघ का प्रधान

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर प्रत्याशी आमने-सामने हैं। आरोपों का दौर जारी है। चुनाव को लेकर आरोप भी हैं कि मौजूदा प्रधान पर हमला हो चुका है। दूसरे प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर आरोप लगाए हैं। दो दिसंबर को प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। प्रधान पद के लिए तीन साल का कार्यकाल होगा।

loksabha election banner

मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान पिछले तीन बार से तीन-तीन साल के लिए प्रधान बनते आ रहे हैं। अधिकारियों की कई मामलों में घेरेबंदी की। अब प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार अनिल पारचा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अनिल भी 2011 से 2012 तक दो साल के लिए एक बार प्रधान रह चुके हैं। दो दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 1089 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रधान संजय बिड़लान को बस और अनिल परचा को रेल का इंजन चुनाव चिह्न आवंटित किए जा चुके हैं।

प्रत्याशी अनिल ने कहा, संजय बिड़लान पर करूंगा मानहानि का केस

पूर्व प्रधान और प्रधान पद के मौजूदा प्रत्याशी अनिल पारचा ने दावा किया है कि मौजूदा प्रधान संजय ने चुनाव के दौरान मेरी जान-बूझकर छवि धूमिल की है। इसलिए चुनाव के बाद मानहानि का केस करूंगा। यह भी दावा किया है कि मैंने किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया था। नगर निगम ने लिखित में दिया कि यह सरकारी जमीन नहीं है। नक्शा पास है और रजिस्ट्री है। 75 गज जमीन है। पुश्तैनी प्लाट है। फिर भी मेरे ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए दिए। कोर्ट में मामला लंबित है। चुनाव के बाद और फैसला आने के बाद संजय बिड़लान पर मानहानि का केस किया जाएगा।

संजय ने एक आउटसोर्स कर्मचारी को पैरोल पर कराया

प्रधान पद के दावेदार अनिल ने आरोप लगाए हैं कि संजय बिड़लान ने आउटसोर्स के एक कर्मचारी को पैरोल पर करा दिया। इसी मामले को आधार बनाकर नगर निगम में लगे सभी आउटसोर्स के कर्मचारियों को पैरोल पर कराने की मांग उठाएंगे। अधिकारी यदि हमारी मांग नहीं सुनेंगे तो हम आंदोलन के लिए विवश होंगे। मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान के पांच वादे :

1. टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों को गलत फंसाया, उन्हें दोबारा से बहाल कराएंगे।

2. समान काम-समान वेतन, कोविड से मरने वाले स्वजनों को 50-50 लाख मुआवजा।

3. कर्मचारियों को नियमित तौर से साबुन, तेल, सुरक्षा उपकरण व स्वास्थ्य जांच कराएंगे।

4. कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराएंगे, सरकार स्तर से लंबित मांगे पूरी कराएंगे।

5. जिन सभी मामलों में सरकार ने वादा खिलाफी की, सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा। ----- प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पारचा के पांच वादे :::

1. कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिलाएंगे।

2. आउटसोर्स वालों को पैरोल पर कराएंगे।

3. डी-ग्रुप के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट दिलाने के आवाज उठाएंगे।

4. जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई उनकी जांच निष्पक्षता सेह हो।

5. प्रधान पद पर रहते हुए संजय ने जो गड़बड़ी की उनकी जांच कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.