विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं ध्रुव राठी, जिन्हें प्रदर्शन के बीच पुलिस ने हिरासत में लिया? यू-ट्यूब पर हैं 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:02 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से भारतीय इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त के ...और पढ़ें

यू-ट्यूबर ध्रुव राठी (सोशल मीडिया फोटो)

यू-ट्यूबर ध्रुव राठी (सोशल मीडिया फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया

  2. CEC इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ा मामला

  3. जर्मनी में रहने वाले प्रसिद्ध भारतीय इन्फ्लुएंसर हैं राठी

डिजिटल डेस्क, रोहतक। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर शनिवार को प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली इकट्ठा हुए हैं।

इस बीच हरियाणा के गुरुग्राम से भारतीय इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम में मौजूद उनके आवास से हिरासत में लिया।

जर्मनी में रहने वाले भारतीय इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हो रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए थे। ध्रुव राठी एक जाना माना चेहरा हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके राजनीतिक वीडियो से वह काफी चर्चा में आए थे। 

हरियाणा के रहने वाले हैं ध्रुव राठी

ध्रुव राठी का हरियाणा के रोहतक में 8 अक्टूबर, 1994 में जन्म हुआ था। उन्होंने जर्मनी के कार्लजूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी में हाई-एजुकेशन हासिल की है।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राठी ने कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू किया और जल्द ही इस क्षेत्र में प्रसिद्धी बटोरी। इंस्टाग्राम पर उनके 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'कॉकरोच ड्रेस' पहनकर कांग्रेस की महिला नेता का अनोखा विरोध: CEC का मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी 

साल 2014 में शुरू किया कंटेट बनाना

ध्रूव राठी ने साल 2014 में यू-ट्यूब पर कंटेट बनाना शुरू किया था। वह पहले टैवल से जुड़ी वीडियो बनाते थे। समय के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कंटेंट बनाना शुरू किया।

ध्रुव राठी इन मुद्दों को युवाओं के बीच आसानी से समझाने के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी विचारधारा को लेकर भी यूजर्स बहस करते नजर आते हैं। वर्तमान में उनके यू-ट्यूब पर 33 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइवर्स हैं।

जर्मन की जूली एलीबीआर से की शादी

साल 2021 में यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने जर्मन नागरिक जूली एलबीआर-राठी से शादी की। उन्होंने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मौजूद बेल्वेडेरे पैलेस में भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। साल 2024 में दंपति ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था।

ध्रुव राठी को हिरासत में क्यों लिया?

ध्रुव राठी ने हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिया गेट के पास का एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रदर्शन में हिस्सा लेने की आशंका को देखते हुए ध्रुव राठी को हिरसत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?