मौसम में बदलाव, धूल भरी हवाओं के साथ 2 एमएम बारिश
दिन में भयंकर गर्मी के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। कुछ समय बाद ही बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रोहतक में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 3
जागरण संवाददाता, रोहतक :
दिन में भयंकर गर्मी के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। कुछ समय बाद ही बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रोहतक में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को इसमें और भी गिरावट होने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही थी। बुधवार तक रोहतक का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो चला था लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह के समय ही बादल छाने लगे लेकिन दिन चढ़ने के बाद धूप खिली और दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। अनेक लोगों को तेज धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढककर जाते देखा गया। लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने फिर करवट बदली और तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान में धूल का गुबार छा गया। धूल भरी हवाओं के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ समय बाद ही बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।