विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: यूपी के डिप्टी सीएम रोहतक के कई कार्यक्रम में लिया हिस्सा, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रहा दौरा

Published: Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज हरियाणा दौरे पर रहे। वह रोहतक जिले में आयोजित कई कार्यक्रम में ...और पढ़ें

Lok Sabha Elections: यूपी के डिप्टी सीएम रोहतक के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा। फाइल फोटो
Lok Sabha Elections: यूपी के डिप्टी सीएम रोहतक के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा। फाइल फोटो

HighLights

  1. यूपी के डिप्टी सीएम रोहतक के कई कार्यक्रम में लिया हिस्सा।
  2. लोकसभा चुनाव की दृष्टि से रोहतक का किया दौरा।
  3. बृजेश पाठक कई कार्यक्रमों में हुए शामिल।

अरुण शर्मा, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में चुनावी रणनीति तेज कर दी हैं। अब चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए दिग्गजों का रोहतक में दौरा शुरू हो गया है। इसी चुनाव रणनीति के तहत रोहतक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (UP Deputy CM Brijesh Pathak) धार देने आएंगे। रोहतक में शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से रोहतक का किया दौरा

इसके ही 10 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, शाम को घर-घर जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लोकसभा चुनाव की दृष्टि से रोहतक का दौरा किया। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम पांच बजे लेंगे शपथ

इन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए बृजेश पाठक

उसके बाद दोपहर 1.40 बजे पत्रकारों से उन्होंने वार्ता की। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका सिंह ढाका, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, रोहतक के निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम तीन बजे गोकर्ण तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाम चार बजे घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इस दौरान बृजेश पाठक घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की नीतियों के बारे में अवगत भी कराया।

मीडिया प्रभारी ने सनी शर्मा ने कहा लोकसभा चुनाव में रोहतक से कमल के फूल को दोबारा से खिलाने के लिए चुनावी आगाज होगा। भारत में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार मोदी के नेतृत्व में बनेगी।

यह भी पढ़ें: Haryana Political Crisis: अब मनोहर लाल का क्या होगा भविष्य? राजनीतिक हलकों में लगाए जा रहे कई कयास