यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो युवकों ने ब्यूटीशियन का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
दो युवकों ने रोहतक में एक ब्यूटीशियन का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे खेतों में ले गए और हवस का शिकार बनाया।

जेएनएन, रोहतक। दो युवकों ने ब्यूटीपार्लर पर काम करने वाली एक युवती का अपहरण कर दिया और उसे खेतों में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं।
युवती ने बताया कि वह रोहतक में ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है। शुक्रवार को वह पड़ोस में किसी से मिलने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही अजीत अपने एक अन्य साथी के साथ कार लेकर उसके पास आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। उसने शोर मचाया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया।
युवती के मुताबिक आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर एक खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने में पहुंची और इसकी शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
