रोहतक में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को रौंदा; महिला की मौत
रोहतक के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे मां की मौत ...और पढ़ें
-1794569649349_m.webp)
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को रौंदा। फोटो जागरण
HighLights
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मारी।
हादसे में मां पूजा की मौके पर मौत हुई।
बेटी रितु पीजीआईएमएस में गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। इसके चलते मां की मौत हो गईं है और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। मृतक महिला की पहचान जींद जिले के गांव जामनी निवासी 38 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों की मां थीं।
दरअसल, जींद जिले के गांव जामनी निवासी रामजवारी ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह रोहतक में प्राइवेट नौकरी करते हैं और गांव भगवतीपुर में अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते हैं। उनकी पत्नी और बेटी रितू त्योहारों में गांव जामनी गईं हुई थीं। वह गुरुवार को जींद से वापस रोहतक के भगवतीपुर आने के लिए बस में बैठी थीं।
मां और बेटी को मारी टक्कर
जिसके चलते वह खुद भगवतीपुर बस अड्डे पर दोनों को लेने के लिए गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी रीतू बस से उतरकर सड़क पार करने लगीं तो जींद की तरफ से एक चालक अपनी कार को तेज रफ्तार में लेकर आया और उनके सामने ही उनकी पत्नी पूजा और बेटी रितू को कार की सीधी टक्कर मार दी।
जिसके चलते दोनों सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद वह राहगीरों की मदद से पत्नी और बेटी को रोहतक के पीजीआइएमएस अस्पताल में लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उनकी पत्नी पूजा को मृत घोषित कर दिया और बेटी का अभी इलाज चल रहा है।
बेटी के सिर, हाथ-पैर और कंधे में आई चोट
रामजवारी ने बताया कि आरोपित चालक की वजह से उनकी पत्नी पूजा की मौत हुई है और बेटी रीतू को गंभीर चोटें आई है। उसके सिर, हाथ- पैर और कंधे में गंभीर चोटें लगीं है और उसका इलाज पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इसलिए पुलिस आरोपित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और उसे गिरफ्तार करें।फिलहाल, पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश में जुटी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।