Move to Jagran APP

कलयुग में जीवन को सफल बनाने के लिए धर्म के कार्य से जुड़ें : यश देव

जागरण संवाददाता रोहतक मानसरोवर कालोनी स्थित महाशय धर्मचंद गांधी मेमोरियल चेरिटेबल डि

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 06:28 PM (IST)
कलयुग में जीवन को सफल बनाने के लिए धर्म के कार्य से जुड़ें : यश देव
कलयुग में जीवन को सफल बनाने के लिए धर्म के कार्य से जुड़ें : यश देव

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

मानसरोवर कालोनी स्थित महाशय धर्मचंद गांधी मेमोरियल चेरिटेबल डिस्पेंसरी में महाशिव रात्रि के पावन पर्व हवन यज्ञ, भजन एवं अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आए मुख्य यजमान डा. यश देव आर्य ने बताया कि यज्ञ करने से मनुष्य को कई जन्मों के कर्म का फल मिलता है। साथ ही यज्ञ से निकलने वाली खुशबू और अग्नि से निकलने वाला धुआं वातावरण का शुद्धिकरण करता है। लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कलयुग के इस दौर में मनुष्य को अपने जीवन को सफल बनाना है तो वह धर्म के कार्य में जरूर जुड़े। वहीं नंदलाल गांधी ने कहा कि आर्य समाज और शहर की जनता के सहयोग से यह यज्ञशाला शुरू की गई है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि सभी रोजाना होने वाले यज्ञ में आहुति डालकर पुण्य के भागी बने। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनीष आर्य, लक्ष्मी बरेजा, अनीता कत्याल, सुरेश आर्य, यशपाल भाटिया, रमेश मल्होत्रा, नवीन आहूजा, राजेंद्र नासा, हर्ष नांगिया, ओमप्रकाश नासा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.