Move to Jagran APP

पर्यटकों से गुलजार होने लगा तिलयार पर्यटन केंद्र

मौसम में बदलाव के साथ ही तिलयार पर्यटन केंद्र पर भी अब पर्यटकों से चहल पहल बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:29 AM (IST)
पर्यटकों से गुलजार होने लगा तिलयार पर्यटन केंद्र
पर्यटकों से गुलजार होने लगा तिलयार पर्यटन केंद्र

जागरण संवाददाता, रोहतक : मौसम में बदलाव के साथ ही तिलयार पर्यटन केंद्र भी अब पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। यहा पर केवल शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों व जिलों से भी पर्यटक अब आने लगे हैं। जिसके चलते तिलयार केंद्र पर इन दिनों खूब चहल-पहल हो चली है। रविवार को भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने यहां न केवल खाद्य पदार्थाें का लुत्फ उठाया बल्कि बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूले झूलने का आनंद भी लिया। इसके साथ ही यहां पर बोटिग का भी मजा लिया। यहां आने वाले लोगों की मानें तो शहर की भीड़भाड़ से दूर एकांत की चाह में पर्यटक यहां खींचे चले आ रहे हैं। तिलयार झील पर बोटिग के साथ ही पर्यटकों को यहां पर प्राकृतिक नजारा भी मिल रहा है। वहीं, शाम को लेजर लाइट एंड साउंड शो में भी पर्यटकों की भीड़ जमा होने लगी है। अधिकारियों के मुताबिक रविवार को लगभग एक हजार पर्यटक यहां पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों यहां पर पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। परिवार के साथ यहां घूमने आए हैं। यहां पर बच्चों को झूलने के लिए अलग अलग झूले हैं तो वहीं झील में बोटिग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। परिवार सहित यहां आकर एकांत माहौल मिल रहा है।

loksabha election banner

- सुमन, पर्यटक । यहां आकर बच्चे बहुत खुश हो रहे हैं। तरह तरह के झूल और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को यहां आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा यहां पर खाद्य पदार्थ भी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। यहां अच्छा अहसास हुआ है।

- संध्या, पर्यटक । तिलयार पर्यटन केंद्र पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यहां पर प्राकृतिक माहौल, एकांत व हरा भरा नजारा पर्यटकों को मिल रहा है। वहीं, खाद्य पदार्थों व ठहरने की भी उचित व्यवस्था है। अब दूसरे जिलों व प्रदेशों से भी पर्यटक आने लगे हैं।

- जेपी शेखावत, मंडलीय प्रबंधक, तिलयार पर्यटन केंद्र, रोहतक ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.