कृषि विधेयक पूरी तरह से जनविरोधी, हर वर्ग होगा प्रभावित : नफे सिंह लाहली
जागरण संवाददाता रोतहक इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष डा. नफे सिंह लाहली ने क
जागरण संवाददाता, रोतहक : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष डा. नफे सिंह लाहली ने कहा केंद्र सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में लाए गए विधेयक री तरह से जनविरोधी हैं। जिससे हर वर्ग प्रभावित होगा। इस बिल के लागू होने से कृषि क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। यह बात उन्होंने वीरवार को पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 107वीं जयंती सेक्टर-1 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में मनाई जाएगी। इनेलो पार्टी ने हमेशा ही कमजोर वर्ग का साथ दिया है। किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर इनेलो पूरी तरह से किसानों के साथ है। जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने कहा केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में जो विधेयक है, वे किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले। भाजपा सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हवाला करना चाहती है। लेकिन इनलो सरकार की मंशा को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर पुनीत मायना, समरजीत, ताजबीर शिमली, वेद भराण, करतार सिंह, बलबीर कौशिक, ईश्वर सिंह मलिक, यादराम सरपंच, कुंती देवी, सुशीला, शीला मौजूद रहे।