'सुल्तान' मेंं दिखेगा हरियाणा का रोहतकी दम
सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में हरियाणवियों का दम दिखेगा। फिल्म में एक या दो नहीेंं पूरे तीन कलाकार रोहतक से हैं। रणदीप हु्ड्डा, नवीन ओल्हयाण और राजपाल सूरा।
रोहतक (ओपी वशिष्ठ)। सलमान खान की 'सुल्तान' में हरियाणा के रोहतक वालों का दम देखने को मिलेगा। एक या दो नहीं बल्कि इस फिल्म में तीन-तीन कलाकार रोहतक से हैं। जसिया गांव के रणदीप हुड्डा उन्हें कुश्ती सिखाएंगे तो सांपला के नवीन ओहल्याण सलमान खान के 'बाप' बनेंंगे वहीं, मेहरसिंह अखाड़े के राजपाल सूरा उनसे दो-दो हाथ करेंगे। सलमान के 'अब्बा' नवीन ओहल्याण ने इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताया।
देखें वीडियो ः '440 वोल्ट' के साथ देखें सलमान और अनुष्का का ये बिंदास डांस
देसी पव्वे ने दिलाई नवीन को पहचान
'देसी का पव्वा, इंग्लिश का अध्धा और बीयर के साथ मिल जा भुगड़े... तै मुंबई न ठाकै रोहतक में धर दयूं' उम्मीद है आप इस गीत को नहीं भूले होंगे। हरियाणवी कलाकार नवीन ओहल्याण को इस गीत से ही पहचान मिली और अब उन्हें 'सुल्तान' के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में नवीन सलमान खान के अब्बाजान की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें पहलवानों व कुश्ती अखाड़ों पर फोकस किया है। नवीन ओहल्याण मूल रूप से रोहतक के सांपला के रहने वाले हैं और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग में कारर्यरत हैं।
बचपन से है अभिनय का शौक
नवीन आहल्याण ने बताया कि उनको अभिनय का शुरू से ही शौक रहा है। विद्यार्थी जीवन में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल में अभिनय की शुरुआत की और बेस्ट एक्टर का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद हरियाणवी संगीत की तरफ रूझान बढ़ा और कई म्यूजिक एलबम निकाली। उनकी हरियाणवी एलबम देसी का पव्वा, इंग्लिश का अध्धा... काफी चर्चित रही। नवीन ओहल्याण ने हरियाणवी फिल्म लाडो व सतरंगी में अभिनय किया। नवीन ने बताया कि जब उन्हें सुलतान में काम करने का ऑफर मिला तो उन्होंने बिना देर किए हामी भर दी।
ये भी पढ़ें ः सलमान की आवाज में 'सुल्तान' का ये गाना सुनकर हो जाएंगे मदमस्त
दो फिल्मों में काम किया, दोनों ने जीता नेशनल अवार्ड
नवीन ओहल्याण ने पहली बार फिल्म लाडो में अभियान किया। इस फिल्म में उन्होंने आशुतोष राणा के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके बाद सतरंगी में भी अभिनय किया। इस फिल्म में वह यशपाल शर्मा के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इन दोनों ही फिल्मों को फिल्म फेयर समारोह में नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।