विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में पुलिस के घर ही चोरी, ताला तोड़कर लाखों का सामान ले गया

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:02 PM (IST)

हरियाणा पुलिस के एक एएसआई के रोहतक स्थित पैतृक घर में चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर 5 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान ले गए, पुलिस जांच में जुटी है।

हरियाणा में पुलिस के घर ही चोरी। फाइल फोटो

हरियाणा में पुलिस के घर ही चोरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा पुलिस के एएसआई के घर चोरी हुई।

  2. चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात, नकदी चुराए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, रोहतक। बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के मोखरा गांव में हरियाणा पुलिस के एएसआइ के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव मोखरा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी है।

इसमें उन्होंने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआइ के पद पर तैनात है और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग गुरुग्राम में है। मोखरा गांव में उनका पैतृक घर है। इसके चलते वह और उनके बच्चे कभी-कभी गांव आते-जाते रहते हैं।

पिछली बार दिवाली पर भी गांव में आए थे और 10 दिन तक गांव में रहे थे। इसके बाद 18 नवंबर को वह अपने बच्चों को गुरुग्राम ले गए। इसी दौरान मकान की अलमारी के अंदर लाल छोटे बैग के अंदर 5 हजार रुपये, एक सोने की चेन, कान के झुमके, चांदी की एक जोड़ी पाजेब और दो जोड़ी चुटकी घर में ही रह गई थी।

इसके अलावा एक कंबल और कुछ सामान भी घर में रखा था। कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गया।

घर आने पर चोरी होने का पता चला

कृष्ण कुमार ने बताया कि जब वह 22 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वापस आए तो उन्हें घर में चोरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने अपने चाचा के बेटों को इस बारेे में बताया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं लग सका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।