महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा
संवाद सहयोगी, कलानौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित
संवाद सहयोगी, कलानौर :
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मीकि के नेतृत्व में विधान सभा कलानौर में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा को लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष रमेश भाटिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा बाबा ब्रह्मदास कुटिया गीता भवन से आरंभ की गई। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार, निगाना मोड़ होते हुए डीएवी चौक तक पद यात्रा निकाली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, महामंत्री दिलावर ¨सह, महामंत्री कृष्ण कीर्ति चाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील आर्य, पार्षद कृष्ण कालरा, कालू आनंद, गुल्लू शर्मा, सचिन मिगलानी, बलराज सरपंच, र¨वद्र चांगिल, रामकली, ईश्वरी, संतरा दुग्गल, सुमन मल्होत्रा, कपूर ¨सह ,धर्म ¨सह, घनश्याम दास, धूप ¨सह, चंद्र रूप, राज ¨सह ठाकुर, मदन सैंपल, मनदीप मोर, दीपक इंदौरा, बीरबल सैंपल, जसवीर, सुनील कत्याल, पवन जुनेजा, शशी सुरलिया, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।