वाद-विवाद में तनिष्क व अनुमेहा ने पक्ष में रखे विचार
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडस पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन क
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
इंडस पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने लीडरर्स आर बोर्न नॉट मेड विषय पर विचार रखे। निशा, दीक्षा, अनुमेहा व तनिष्क ने पक्ष में और योगिता, हर्षित, अवनि व अदिति ने विपक्ष में विचार रखे। पक्ष में तनिष्क व अनुमेहा को और विपक्ष में अवनि और हर्षित के प्रदर्शन को सराहा गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा का भाव होना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें