Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री संग चंद्रयान-2 की लैंडिग का गवाह बनेगा छात्र अरनव

रोहतक इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 05:58 PM (IST)
प्रधानमंत्री संग चंद्रयान-2 की लैंडिग का गवाह बनेगा छात्र अरनव
प्रधानमंत्री संग चंद्रयान-2 की लैंडिग का गवाह बनेगा छात्र अरनव

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती पहुंच को दुनिया सलाम कर रही है। फिलहाल पूरे विश्व की निगाहें भारत के चंद्रयान-2 पर टिकी हुई हैं। सात सितंबर यानी शनिवार को जैसे ही चंद्रयान-2 चांद की सतह पर लैंड करेगा, भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस गौरवमयी पल का लाइव प्रसारण बेंगलुरू स्थित इसरो कंट्रोल केंद्र से देखेंगे। प्रधानमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक सफलता का गवाह रोहतक के स्कॉलर रोजरी स्कूल के आठवीं में पढ़ने वाले छात्र अरनव सैनी भी बनेंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 के लैंडिग का प्रसारण देखने के लिए देशभर से 74 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। प्रदेश में पंचकूला की छात्रा व खरखौदा से छात्र अरनव को मौका मिला है। अरनव के पिता राम सिंह सैनी कंप्यूटर सेंटर व मां नूतन सैनी प्ले वे स्कूल चलाते हैं। छात्र की मां ने बताया कि अखबार में इसरो द्वारा आयोजित क्विज की जानकारी मिलने पर पति ने बेटे को परीक्षा में भाग लेने के लिए कहा। पूरे देश में इसके लिए दस दिनों तक परीक्षा का आयोजन कराया गया था। छात्र अरनव ने बताया कि वह स्पेस से जुड़ी चीजों को देखकर रोमांचित हो जाते हैं। उसका सपना है कि इसरो के लिए एस्ट्रो फिजिस्ट के तौर पर सेवाएं दें। इसके लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मैथ व साइंस विषय को ज्यादा ध्यान से पढ़ते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से वह प्रभावित है। खासकर प्रधानमंत्री की इंटरनेशनल अफेयर डिप्लोमेसी के कायल हैं। छात्र ने बताया कि प्रधानमंत्री से बातचीत करने का मौका मिला तो बढ़ते जल संकट पर सवाल करना चाहूंगा। अरनव मामा के साथ छह सितंबर को इसरो के गेस्ट हाउस पहुंचेगा। वहीं पर तड़के डेढ़ बजे के आसपास प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिग देखने का मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.