Move to Jagran APP

राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : एबीवीपी

जागरण संवाददाता रोहतक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 51वें प्रांत अधिवेशन के दू

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:13 AM (IST)
राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : एबीवीपी
राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : एबीवीपी

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 51वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन शोभा यात्रा निकाली गई। जाट कालेज से आंबेडकर चौक तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता दिव्या और सपना ने बुलेट बाइक पर सवार हो मार्च का नेतृत्व किया। यात्रा का शुभारंभ एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, सह प्रांत प्रचारक डा. सुरेंद्र पाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ ने किया। आंबेडकर चौक पर खुला अधिवेशन हुआ।

जिसमें एमडीयू इकाई मंत्री सन्नी नारा ने राष्ट्रवाद को सर्वोपरि बताते हुए विद्यार्थियों को निस्वार्थ भाव से देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। प्रदेश मंत्री सुमित जागलान ने विवि परिसरों में चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उत्तर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि एक्ट के लागू होने से किसी भी नागरिकता को खतरा नहीं हैं। देश विरोधी विचारधारा वाले लोग अल्पसंख्यों के मन में भय पैदा कर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों की एबीवीपी के कार्यकर्ता शोभा यात्रा में शामिल हुए। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई शोभा यात्रा का विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम के नारों से दिल्ली रोड गूंज गया। शोभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नारे लगाए। सुबह के सत्र में पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.