Move to Jagran APP

राज्य शिक्षक अवार्ड विजेता मुख्याध्यापक कर्मवीर सिंह सेवानिवृत्त

मुख्याध्यापक राज्य शिक्षक अवार्ड विजेता कर्मवीर सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। कर्मवीर साढ़े 37 वर्ष की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:11 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:11 AM (IST)
राज्य शिक्षक अवार्ड विजेता मुख्याध्यापक कर्मवीर सिंह सेवानिवृत्त
राज्य शिक्षक अवार्ड विजेता मुख्याध्यापक कर्मवीर सिंह सेवानिवृत्त

संवाद सहयोगी, महम : राजकीय उच्च विद्यालय मुरादपुर टेकना में मुख्याध्यापक राज्य शिक्षक अवार्ड विजेता कर्मवीर सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। कर्मवीर साढ़े 37 वर्ष की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गए। प्राध्यापक के पद पर रहते हुए इन्हें 2008 में राज्य शिक्षक अवार्ड प्राप्त हुआ। उनकी सेवानिवृति पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय स्टाफ की ओर से उन्हें पगड़ी व अन्य उपहारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, सरपंच सुनील कुमार, प्रिसिपल जितेंद्र गौड़, मुख्याध्यापक जगदीश देशवाल व राजेंद्र, बसंतलाल गिरधर, आशीष कुमार, जगत सिंह काला, धर्मबीर, भगतराम, सतीश सिवाच, प्राध्यापक रीना, बबीता, सुमित्रा, अलका, सुबोध, रामभतेरी, हरिराम सैनी, अनिल जांगडा, राजेश बहमनी, सुनील रोहिला आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.