सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन कर नन्हे-मुन्नों ने दर्शकों की आंखें की नम
जागरण संवाददाता रोहतक बहुअकबरपुर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में मंगलवार को पुरस्कार ि
जागरण संवाददाता, रोहतक :
बहुअकबरपुर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी नवीन जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। सर्जिकल स्ट्राइक विषय पर लघु नाटिका का मंचन कर नन्हें मुन्नों ने दर्शकों की आंखें नम कर दी।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। शैक्षिक व गैर शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर शमशेर प्रकाश गोयल, जयभगवान बंसल, कृष्ण कुमार, शेषपाल, विनोद, रामचरण व एसके गुप्ता मौजूद रहे।