Move to Jagran APP

सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रचार अभियान शुरू

जागरण संवाददाता रोहतक वर्तमान प्रदेश सरकार के सत्ता के दूसरे कार्यकाल में दो वर्ष पूर्ण

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 06:52 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 06:52 AM (IST)
सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रचार अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, रोहतक : वर्तमान प्रदेश सरकार के सत्ता के दूसरे कार्यकाल में दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आठ नवंबर से आठ दिसंबर 2021 तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के बारे में क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा आम जनता को लोक गीतों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

loksabha election banner

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को कलाकारों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जायेगा ताकि सभी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का पूर्ण लाभ उठा सके। इसके अतिरिक्त अन्य प्रचार माध्यमों से भी इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जायेगी। विशेष प्रचार अभियान के दौरान कलाकारों द्वारा सरल भाषा में गीतों व भजनों के माध्यम से योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जायेगी।

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी गीतों के माध्यम से दी जा रही है। विशेष प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा कोविड-19 के नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.