क्रिसमस को लेकर सुरक्षा कड़ी, सादे कपड़ों में तैनात रही पुलिस
जागरण संवाददाता, रोहतक : क्रिसमस दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही। अंब
जागरण संवाददाता, रोहतक :
क्रिसमस दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही। अंबेडकर चौक स्थित ऑल सेंट चर्च परिसर में लगे क्रिसमस मेले में जुटी भीड़ पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। मेले के दौरान चर्च परिसर में ही सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रही। वहीं मेले में महिलाओं और युवतियों की संख्या को देखते हुए महिला पुलिस बल भी लगाया गया। इसके अलावा सुभाष नगर स्थित चर्च में भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। इतना ही नहीं क्रिसमस दिवस के अवसर पर शहर में भी तमाम बाजारों पर अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहे। अनेक स्थानों पर नाके भी लगाए गए और वाहनों की जांच की गई। बता दें कि शहर में दो स्थानों पर स्थित चर्च में क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शहर में सुभाष नगर और अंबेडकर चौक स्थित चर्च में पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए। क्रिसमस दिवस पर किसी प्रकार की हुडदंगबाजी न हो, इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसके साथ ही स्वयं सेवकों ने भी चर्च में व्यवस्थाएं संभाली।