Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय : संदीप जोशी

भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारत राष्ट्र ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:21 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय : संदीप जोशी

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारत राष्ट्र ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए प्रेरणीय है। यह एक ऐसा चितन और दर्शन है जिसमें विश्व शांति, विश्व कल्याण व खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कही। वे शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर आयोजित वेबिनार में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने की। प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सांसद अरविद शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, सतीश नांदल,जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान चितक, कर्मयोगी, विचारक व दार्शनिक थे। प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि वे भारत माता के सच्चे सुपूत थे। उनका पूरा नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ओर परिवार के लोगों उनके साथी उन्हें प्यार से दीना बुलाते थे। भाजपा नेता सतीश नांदल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र व समाज का कार्य करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं अपितु एक पूरी संस्था थे। उनकी सादगी व सरलता की मिसाल मिलना बहुत ही दुर्लभ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.