हरियाणा में रिटायर्ड कानूनगो से धोखाधड़ी, जमीन दिलाने के नाम पर 91.50 लाख रुपये हड़पे
रोहतक में एक सेवानिवृत्त सदर कानूनगो को जमीन दिलाने के नाम पर 91.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है।
-1795198148927_m.webp)
रिटायर्ड सदर कानूनगो से जमीन दिलाने के नाम पर 91 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी। फाइल फोटो
HighLights
सेवानिवृत्त कानूनगो से जमीन धोखाधड़ी में 91.50 लाख रुपये की ठगी।
आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन दिलाने का झांसा दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पीड़ित को धमकी मिली।
जागरण संवाददाता, रोहतक। अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड सदर कानूनगो को जमीन दिलाने के नाम पर 91 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। एसपी से शिकायत करने के बाद मामला दर्ज हुआ हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
दरअसल, राम गोपाल कालोनी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र ने पुलिस को शिकायत दी हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह डीसी आफिस से सदर कानूनगो के पद से रिटायर्ड हैं। उनके साथ 91 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित यश और यश के पिता विजय के साथ उनके बेटे संदीप की जान-पहचान थी।
आरोपित यश पिछले 6 महीने से उनके बेटे के संपर्क में था और उसने बार-बार पानीपत के गांव कैथ की 32 कनाल 5 मरले जमीन को खरीदने के लिए उनसे आग्रह किया। हालांकि उन्होंने जमीन लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपित यश उर्फ सन्नी ने कहा कि आप जमीन खरीद लो। मैं भी इसमें पार्टनर बन जाऊंगा।
आरोप हैं कि इसके बाद यश ने आरोपित राहुल से उनके बेटे को मिलवाया। इसके बाद वह आरोपितों के झांसे में आ गए और 1 किला 5 मरले जमीन को खरीदने का सौदा 77 लाख में कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने उनसे 91 लाख 50 हजार रुपए ले लिए और एक लिखित इकरारनामा व रसीद की कापी दे दी।
इसके कुछ समय बाद आरोपित यश उर्फ सन्नी ने उन्हें कहा कि उस जमीन का खरीदार मिल गया हैं जो हमें अच्छी कीमत देने को तैयार हैं। जिसके चलते उन्होंने 88 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा करके इकरारनामा किया।
जमीन खरीदने में तो यश हमारे साथ पार्टनरशिप में था लेकिन कमीशन का लालच देकर उसने ये बयाना सिर्फ रामचन्द्र के नाम से करवा दिया। इसके बाद आरोपित यश ने केवल 97 हजार रुपये दिए और बाकी रुपये हड़प लिए। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
फर्जी दस्तावेज किए थे आरोपितों ने तैयार
रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि जब हम जमीन मालिक के घर गए और इस बारे में उनसे बात की तो पता चला कि उन्होंने किसी को जमीन नहीं बेची और न ही हमने जमीन का लेन-देन मालिकों के साथ किया। हमें तो केवल यश और राहुल ने बयाना और फुल पेमेंट एग्रीमेंट दिखाया।
जिसके चलते आरोपितों ने फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की। जमींदारों ने कहा कि हमने किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए। इसके बाद से आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।