स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक में रोहतक का डंका, देशभर में आठवें नंबर पर पहुंचा
अरुण शर्मा, रोहतक स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में सिटीजन फीडबैक में हरियाणा का रोहतक शहर का ड
अरुण शर्मा, रोहतक
स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में सिटीजन फीडबैक में हरियाणा का रोहतक शहर का डंका बजा है। देशभर के करीब 4000 शहरों के बीच चल रहे मुकाबले में रोहतक की जनता के दम पर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे तक हरियाणा भी सम्मानजनक स्थिति में पहुंच गया है। अभी तक रोहतक से आगे सिर्फ ग्रेटर हैदराबाद (तेलंगाना), इंदौर (मध्य प्रदेश), आगरा, नोएडा, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडू), साउथ दिल्ली (दिल्ली) आदि शहर ही हैं।
यहां बता दें कि चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। 31 जनवरी तक जनता फीडबैक दे सकती है। पिछली बार रोहतक को हरियाणा में दूसरा और देशभर में 89वीं रैंक मिली थी। इस दफा रोहतक ने 5-स्टार रे¨टग के लिए दावेदारी पेश की है। इस दफा सर्वेक्षण में कुल 5000 हजार अंक हैं। इनमें से सिटीजन फीडबैक में से 1250 अंक मिलने हैं। फिलहाल रोहतक की मजबूत स्थिति को देखते हुए रोहतक हरियाणा में नंबर-1 और देशभर में बेहतर स्टार रे¨टग के करीब पहुंच गया है। हरियाणा में रोहतक एक तरफा आगे
हरियाणा के 81 शहरों में 13741 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है। अकेले रोहतक की जनता के 10038 फीडबैक शामिल हैं। देर रात तक इनकी संख्या भी बढ़ चुकी थी। इस दफा रोहतक ने चंडीगढ़, यमुना नगर, हिसार, अंबाला, करनाल, फरीदाबाद को पूरी तरह से पछाड़ दिया है। गुरुग्राम के 1615 लोगों ने फीडबैक दिया है। ........
नगर निगम प्रशासन के टीम वर्क के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हमने जनता से यही अपील की है कि वह ऐसे ही साथ दे। संसाधनों की हम कमी नहीं होने देंगे।
मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम, रोहतक
-------------
रोहतक शहर की जनता को शुक्रिया। हमने जनता से फीडबैक देने की अपील की थी। शुक्रवार को हमारा शहर देशभर के चु¨नदा-10 शहरों में शुमार हो गया है। उम्मीद है कि जनता का यही सहयोग हमें मिलेगा और हम देशभर में अव्वल आएंगे।
आरएस वर्मा, आयुक्त, नगर निगम
-- शहर : राज्य : सर्वेक्षण संख्या
1. ग्रेटर हैदराबाद : तेलंगाना : 52620
2. आगरा : उत्तर प्रदेश : 18496
3. साउथ दिल्ली : दिल्ली : 15017
4. तिरूचिरापल्ली : तमिलनाडू : 14943
5. नोएडा : उत्तर प्रदेश : 14774
6. इंदौर : मध्य प्रदेश : 12736
7. गाजियाबाद : 10954
8. रोहतक : हरियाणा : 10038
नोट : स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की शुक्रवार की शाम 6.45 बजे की रिपोर्ट।
--------
तीन बार स्वच्छता सर्वेक्षण में यह रही रैंक ::
2018 : देश में 89वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान
2017 की रैंक : 295वीं
2016 की रैंक : 288वीं