विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मरने के बाद भी दुनिया रोशन कर सकता है आपका एक फैसला, रोहतक में अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:12 AM (IST)

रोहतक के मेडिकल कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अंगदान और नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

रोहतक PGI में अंगदान-नेत्रदान पर बड़ा जागरूकता सेमिनार।

रोहतक PGI में अंगदान-नेत्रदान पर बड़ा जागरूकता सेमिनार।

HighLights

  1. रोहतक मेडिकल कॉलेज में अंगदान जागरूकता सेमिनार आयोजित

  2. स्वास्थ्य विभाग ने अंगदान और नेत्रदान का महत्व बताया

  3. सिविल सर्जन ने समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (PGIMS) की ओपीडी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अंगदान और नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

बताया गया कि सेवा केवल जरूरतमंद की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा संकल्प है जिसका लाभ व्यक्ति के जाने के बाद भी किसी दूसरे के जीवन को मिल सकता है।

इसी भावना के तहत मेडिकल कालेज की ओपीडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान और नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कालेज रोहतक के अंगदान विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में लोगों को अंगदान और नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई और इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पूर्व नेत्र अधिकारी डा. दिनेश शर्मा ने नेत्रदान के महत्व पर जानकारी दी। सिविल सर्जन डा. कमला वर्मा ने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय परिस्थितियों और नियमों के अनुसार अंगदान से हृदय, लीवर, किडनी, अग्न्याशय और त्वचा जैसे अंग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक पारुल और अंगदान प्रत्यारोपण कोआर्डिनेटर रोहित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जगत सिंह गिल, समाजसेवी काला मायना, पर्यावरण ग्रीन मैन शिव कुमार, राजेंद्र शर्मा, रोशन लाल, शिव चरण, रेनू कम्बोज, नीरू, निशा, अमित, नवीन, जयदीप, ललिता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रोहतक के निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने बाथरूम ले गया आरोपी