विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक के निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने बाथरूम ले गया आरोपी

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:01 AM (IST)

रोहतक के लाखनमाजरा स्थित एक निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के ...और पढ़ें

रोहतक के प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म।

रोहतक के प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म।

HighLights

  1. लाखनमाजरा के निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

  2. आरोपी बिस्कुट के बहाने बच्ची को बाथरूम ले गया

  3. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। बच्ची के परिवारजनों के अनुसार 15 सितंबर को स्कूल से घर लौटने के बाद कपड़े बदलते समय उन्हें बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका हुई।

पूछने पर बच्ची ने स्कूल में बिस्कुट देने के बहाने एक लड़के द्वारा बाथरूम में ले जाने और वहां गलत काम किए जाने की बात बताई। वहीं बच्ची के स्वजन पहले उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

वहीं, 16 सितंबर को पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल से शिकायत की थी। अगले दिन तक स्कूल से कोई संपर्क नहीं होने पर स्वजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची के स्वजन की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बच्ची की मां ने बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी इंद्रगढ़ गांव के निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से घर लौटी।

कपड़े बदलते समय उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची ने बताया कि स्कूल में लड़का उसे बिस्कुट देने के बहाने बाथरूम में ले गया। आरोप है कि वहां उसके मुंह पर टेप लगाकर कुंडी बंद की गई और गलत काम किया गया।

 

यह भी पढ़ें- रोहतक से दिल्ली तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 7 घंटे थमा ट्रैफिक, 300 जवान तैनात; ब्रेन डेड मुन्नादास ने बचाई 4 जिंदगियां