Move to Jagran APP

महान विभूति थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : सांसद अरविंद शर्मा

भाजपा सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चितक कर्मयोगी विचारक व दार्शनिक थे। उन्होंने पूरे विश्व के लिए प्रेरणा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:18 AM (IST)
महान विभूति थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : सांसद अरविंद शर्मा
महान विभूति थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : सांसद अरविंद शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चितक, कर्मयोगी, विचारक व दार्शनिक थे। दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारत देश के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरक है। युवा वर्ग, विशेषकर विद्यार्थी गण इस विभूति के जीवन, दर्शन व उनके कार्यों से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर सांसद ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। सांसद ने कहा कि उपाध्याय के एकात्म मानववाद का दर्शन आज के वैश्विक परि²श्य में प्रासंगिक है। मनुष्य कल्याण की अवधारणा के विचार से समाहित उनका दर्शन सुशासन की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार के साथ जीवन जीने वाले दीन दयाल ने एकात्म मानव दर्शन को स्वयं जीवन में जीया। सांसद ने भाजपा कार्यालय में आयोजित वेबिनार में भी हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.