रोहतक में राब ठेकेदार पर हमला, थार गाड़ी और लाखों की नकदी लूटने का भी लगाया आरोप
महम में एक शराब ठेकेदार रोहित को डंडों से पीटा गया और उसकी थार गाड़ी व 70 हजार रुपये नकद ...और पढ़ें

रोहतक में शराब ठेकेदार की डंडों से पिटाई। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शराब ठेकेदार रोहित को डंडों से पीटा गया
थार गाड़ी और 70 हजार रुपये नकद लूटे
पुलिस ने गाड़ी बरामद कर मामला दर्ज किया
संवाद सहयोगी, महम। अशोक नगर के शराब ठेकेदार की पिटाई करने व गाड़ी और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस में दी शिकायत में गांव भैणी सुरजन निवासी रोहित ने बताया कि उसके महम के पुराना बस स्टैंड व अशोक नगर में शराब के ठेके हैं। 15 फरवरी को शाम साढ़े आठ बजे वह अशोक नगर वाले ठेके से 70 हजार रुपये नकदी लेकर पुराने बस स्टैंड महम के लिए थार गाड़ी में सवार होकर चला था। "
आरोप लगाया गया है कि चौबीसी चबूतरा के पास हुक्का चौक पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद पांच से सात युवक आए और एक ने गाड़ी के शीशे पर डंडा मारा।
यह देख वह गाड़ी से नीचे उतरा तो उस पर आरोपियों ने डंडे से वार करना शुरू कर दिया। वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। बताया कि गाड़ी में रखे पर्स में 5 हजार नकद व कड़ा था। रोहित ने कहा कि उन्होंने जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
गाड़ी को जब्त कर लिया गया है: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सुरेश पहलवान ने बताया कि मामला आपसी जानकारी में ही था। जिस गाड़ी को रोहित से लूट कर लेकर गए थे उसे भरान गांव से जब्त कर लिया गया। मामले में रोहित की शिकायत के आधार पर रवि उर्फ लांडा निवासी भराण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
