Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोहतक में जमकर बरसे बादल, तापमान में पांच डिग्री गिरावट

जागरण संवाददाता, रोहतक: पिछले तीन दिनों से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार की रात हुई बारिश्

By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:24 PM (IST)
Hero Image
रोहतक में जमकर बरसे बादल, तापमान में पांच डिग्री गिरावट

जागरण संवाददाता, रोहतक: पिछले तीन दिनों से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार की रात हुई बारिश से निजात मिल गई। बारिश से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। अभी सोमवार तक बरसात और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग इस दौरान जोरदार तूफान या फिर तेज हवाएं चलने के आसार बता रहा है। वहीं, बरसात होने से कई पार्को में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य सड़कों पर भी बरसात के चलते जलभराव के साथ ही सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो गईं। सेक्टरों की सड़कों पर भी कुछ स्थानों पर जलभराव के हालात दिखे। इससे सेक्टर वालों में नाराजगी देखने को मिली है। ---रोहतक में झमामझ बरसात, महम-कलानौर पिछड़े शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बरसात शनिवार की सुबह तक हुई। इसके बाद दिनभर बूंदाबांदी होती रही। राजस्व विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, रोहतक में सर्वाधिक 20 एमएम बरसात हुई। महम और कलानौर में आठ-आठ एमएम बरसात दर्ज की गई है। वहीं, सांपला में दस एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि तेज हवाओं या फिर तूफान के साथ अभी गरज-चमक के साथ अगले दो दिनों तक बरसात हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। तापमान में करीब पांच से छह डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खेती के लिए यह बरसात फायदेमंद है। ---अचानक मौसम में बदलाव, वायरल ने पसारे पैर पिछले सप्ताह तक मौसम में गर्मी नहीं थी। लेकिन सात-आठ दिनों से गर्मी थी। अचानक मौसम में बदलाव का असर यह हुआ कि घर-घर वायरल की चपेट में लोग आ गए हैं। पीजीआइ, सिविल अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। चिकित्सक कहते हैं कि सेहत को फिट रखना है तो पानी अभी उबालकर पिएं। हलका भोजन करें। बासी और कब्ज करने वाले भोजन से परहेज करें। वायरल में सरल पदार्थ के साथ ही नारियल पानी का सेवन फायदेमंद होगा। --सेहत का रखना होगा ख्याल, फॉ¨गग की प्रशासन को करनी होगी व्यवस्था अभी तापमान 29.8 डिग्री तक है। जबकि सोमवार के बाद यही तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री तक है। न्यूनतम तापमान यानि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने के आसार हैं। अभी मौसम ठंडा और बाद में गर्मी बढ़ेगी। इसलिए मौसम में होने वाला यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना होगा। वहीं, शहरी क्षेत्र में अब फॉ¨गग भी जरूरत होगी। क्योंकि मच्छरों का आतंक बढ़ सकता है। यह है बरसात का मीटर

रोहतक : 20 एमएम

सांपला : 10 एमएम

कलानौर : 08 एमएम

महम : 08 एमएम

जिलेभर में औसतन बरसात : 11.50 एमएम

--

शनिवार को यह रहा तापमान :

न्यूनतम : 21.8

अधिकतम : 29.80

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।