किसानों को जल्द मिलेगा फसलों के नुकसान का मुआवजा : उपायुक्त
किसानों की फसलों के नुकसान की क्षति पूर्ति करने के लिए सरकार ने 30 करोड़ 39 लाख 75 हजार की राशि जारी कर दी है।
जासं, रोहतक : किसानों की फसलों के नुकसान की क्षति पूर्ति करने के लिए सरकार ने 30 करोड़ 39 लाख 75 हजार की राशि जारी कर दी है। उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि मुआवजा राशि को तीन-चार दिन के अंदर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि किसान अपने बैंक खातों की डिटेल पटवारी के माध्यम से तहसीलदार व उपमंडल अधिकारी को उपलब्ध करा दें, जिससे मुआवजा राशि उनके खातों में डाली जा सकें। अक्टूबर-नवंबर 2019 में गांव भगवतीपुर, समरगोपालपुर, घरौठी, चांदी व बसाना के किसानों की 1497 एकड़ धान की फसल को बरसात व ओलों की वजह से नुकसान पहुंचा था। इसी तरह कन्हैली, मायना, शिमली, करौंथा, बालंद व खेड़ीसाध के किसानों की 524 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में रबी 2020 की फसल को नुकसान पहुंचा था।