विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में बंधक बनाया, फिर युवक के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल और चम्मच डाला; रोहतक में रूह कंपा देने वाली वारदात

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:18 PM (IST)

रोहतक में घर की गली से शुरू हुआ विवाद एक युवक के लिए खौफनाक वारदात में बदल गया। आरोप है ...और पढ़ें

रोहतक में युवक को प्रताड़ित करने का आरोप।

रोहतक में युवक को प्रताड़ित करने का आरोप।

जागरण संवाददाता, रोहतक। घर की गली से शुरू हुआ विवाद एक युवक के लिए खौफनाक वारदात में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवक उसे जबरन घर से उठाकर झज्जर रोड स्थित बुलबुल होटल ले गए। वहां कमरे में बंद कर उसके कपड़े उतारे गए और कई युवकों ने मिलकर बेल्ट, डंडों और सरियों से पिटाई की।

शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके साथ यौन हिंसा करते हुए प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल और चम्मच डालकर यातनाएं दीं। गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने नामजद युवकों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रेमनगर निवासी अमित के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान गली में रहने वाला भिंडा उर्फ बिजेंद्र दो युवकों सुनील उर्फ मुकुल और देवेश के साथ वहां पहुंचा।

अमित ने उनसे घर आने का कारण पूछा तो कथित तौर पर मुकुल ने उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद दूसरे युवक ने उसे घर से बाहर खींच लिया। अमित का आरोप है कि उसे जबरन बाइक पर बैठाकर बुलबुल होटल ले जाया गया।

कमरे में बंद कर कपड़े उतारे, कई युवकों ने किया हमला

शिकायत के मुताबिक, होटल में पहले से कई युवक मौजूद थे। अमित को एक कमरे में बैठाने के बाद कुछ समय में कई युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े उतार दिए और बेल्ट, चप्पलों, डंडों और सरियों से पीटा। इस दौरान उसे लगातार धमकाया भी गया।

दर्द से चिल्लाता रहा युवक, फिर भी जारी रही प्रताड़ना

अमित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक ने पंकज को उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डालने के लिए कहा। आरोप है कि पंकज ने ऐसा किया और बाद में उसे बोतल पर बैठने के लिए मजबूर किया गया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसे बिस्तर पर लिटाकर प्राइवेट पार्ट में चम्मच डालने का भी आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद भी हमलावरों ने उसकी पिटाई जारी रखी।

अमित ने मनमोहन उर्फ मोनू, हरीश उर्फ छोटा, विशाल उर्फ जादू, दक्ष, विशाल और नीकू सहित कई युवकों को पहचानने का दावा किया है। उसने आरोप लगाया कि सभी ने साजिश के तहत उसे बंधक बनाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।