विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में 23 वर्षीय विकास नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक में दो वाहनों के बीच टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

रोहतक में दो वाहनों के बीच टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

HighLights

  1. आईएमटी थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर हुई

  2. हादसे में 23 वर्षीय विकास की इलाज के दौरान मौत

  3. पुलिस ने आरोपी कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया

जागरण संवाददाता, रोहतक। आइएमटी थाना क्षेत्र में दो कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। दरअसल, गांव कंसरेंटी निवासी अंकित ने पुलिस को शिकायत दी है।

इसमें उन्होंने बताया कि वह एसी फ्रिज का काम करते हैं। 20 नवंबर को उनका दोस्त जतिन का फोन आया और कहा कि उनका और विकास का कंसाला गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है।

इसके बाद विकास और जतिन को पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया। जहां विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपित कार चालक की वजह से विकास की जान गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।