रोहतक के शांतमई चौक पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
रोहतक के शांतमई चौक पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत ...और पढ़ें
-1795024018531_m.webp)
रोहतक के शांतमई चौक पर भीषण सड़क हादसा। सांकेतिक फोटो
HighLights
शांतमई चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में साहिल की मौत, दोस्त अनिल गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर के शांतमई चौक पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल का पीजीआइएमएस में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भिवानी चुंगी से पावर हाउस चौक जा रहे थे दोनों
अजायब निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मकान शिफ्टिंग का काम करता है, जबकि गांव का साहिल निजी काम करता था। मंगलवार को दोनों काम निपटाने के बाद भिवानी चुंगी के पास एक होटल में रुके थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे दोनों एक साथी की बाइक लेकर भिवानी चुंगी से पावर हाउस चौक की तरफ जा रहे थे।
टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
अनिल के अनुसार, शांतमई चौक पर पहुंचते ही गोहाना अड्डा की तरफ से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें पीजीआइएमएस पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल का उपचार जारी है। पुलिस फरार चालक की पहचान के लिए आसपास के घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।