पटेल नगर में लूट के बाद रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या, घर में मिला शव
फोटो संख्या 24 - रिटायर्ड शिक्षिका के पति भी है शिक्षा विभाग से रिटायर्ड लंबे समय से हैं बीमार - करीब डेढ़ बजे के बाद दिया गया वारदात को अंजाम शक के दायरे में हैं नौकर - पति-पत्नी रहते थे मकान में अकेले विवाहिता बेटी रहती हैं दूसरे मकान में - आर्य नगर थाना पुलिस ने नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जागरण संवाददाता रोहतक शहर के पटेल नगर में घर में घुसकर लूटपाट के बाद रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर ली गई। जिनका शव बाहरी कमरे में पड़ा मिला जबकि उनके बीमार पति भी अंदर के कमरे में बैड से नीचे पड़े मिले। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। पता चलने पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शक के आधार पर मकान में काम करने वाले नौकर को हिरासत में ले लिया गया।
जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के पटेल नगर में रिटायर्ड शिक्षिका की घर में घुसकर लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। शव बाहरी कमरे में पड़ा मिला, जबकि उनके बीमार पति भी अंदर के कमरे में बेड से नीचे पड़े मिले। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। पता चलने पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शक के आधार पर मकान में काम करने वाले नौकर को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
पटेल नगर निवासी हंसराज इश्पुनियानी रिटायर्ड शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा भी रिटायर्ड शिक्षिका थी। दंपती के दो बेटे मुंबई और गुरुग्राम में रहते हैं, जबकि एक बेटी इसी कालोनी में दूसरे मकान में रहती है। हंसराज इश्पुनियानी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जो खाना-पीना भी खुद नहीं खा सकते और बेड से भी नहीं उठ सकते। वह बोल भी नहीं पाते। उनकी देखरेख के लिए दो सितंबर को एकता कालोनी के रहने वाले प्रवीण को घरेलू नौकर के तौर पर रखा गया था। शुक्रवार करीब चार बजे उनकी बेटी सीमा रोजाना की भांति माता-पिता का हाल जानने के लिए मकान पर पहुंची। मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में कृष्णा फर्श पर पड़ी हुई थी, जिनके नाक से खून बह रहा था और वह दम तोड़ चुकी थी। जबकि उनके पिता अंदर वाले कमरे में बेड से नीचे पड़े थे। आनन-फानन में उन्होंने अपने बीमार पिता को बेड पर लिटाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। रिटायर्ड शिक्षिका के कानों की बाली और अन्य जेवरात भी गायब मिले। आर्य नगर थाना प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। वर्जन
मृतका की बेटी सीमा की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल नौकर से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- गोरखपाल, डीएसपी