रिटायर्ड कर्मचारियों ने मानसरोवर में धरना देकर जताया विरोध
जागरण संवाददाता रोहतक रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर
जागरण संवाददाता, रोहतक : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारियों ने मानसरोवर पार्क में धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान खेमचंद गहलोत ने की।
प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने बताया कि पिछले कई वर्षो से रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों, समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। कई बार प्रदेश के विधायकों, मंत्रियों, उपायुक्तों के कार्यालयों के सामने धरने, प्रदर्शन करके मांग पत्र दिए जा चुके है। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता बातचीत का सहमति पत्र भी जारी हो चुका है। मगर आज तक एक भी मांग को भाजपा सरकार ने लागू नहीं किया है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी तक समाधान नहीं हुआ तो 26 को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने दिए जाएंगे। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रधान धर्मवीर मलिक, राज्य सचिव जगरूप ¨सह, अनूप ¨सह, आजाद मलिक, धर्मपाल हुड्डा, फतेह ¨सह, जगपाल सांगवान, जय ¨सह किलोई, गुलाब हुड्डा, कर्ण ¨सह, जयपाल, शमशेर राणा, परशुराम, जयकरण आदि मुख्य रूप से शामिल है।