विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांगों को अधिकार और सुविधाएं समय पर मिलने के लिए तय की जाएगी जवाबदेही : मक्कड़

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM (IST)

हरियाणा दिव्यांगजन कमीशन के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने अर्पण संस्था का दौरा कर छात्रों का हाल-चाल जाना। अर्पण संस्था में पहुंचने पर जिला रेडक्रास सोसाइटी के सचिव देवेंद्र चहल ने राज्य आयुक्त मक्कड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा उद्यमी अतुल बंसल ने अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था के छात्रों को स्कूल बैग एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

दिव्यांगों को अधिकार और सुविधाएं समय पर मिलने के लिए तय की जाएगी जवाबदेही : मक्कड़
दिव्यांगों को अधिकार और सुविधाएं समय पर मिलने के लिए तय की जाएगी जवाबदेही : मक्कड़

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा दिव्यांगजन कमीशन के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने अर्पण संस्था का दौरा कर छात्रों का हाल-चाल जाना। अर्पण संस्था में पहुंचने पर जिला रेडक्रास सोसाइटी के सचिव देवेंद्र चहल ने राज्य आयुक्त मक्कड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा उद्यमी अतुल बंसल ने अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था के छात्रों को स्कूल बैग एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

रेडक्रास सचिव देवेंद्र चहल ने अर्पण संस्था के गठन से लेकर मानसिक दिव्यांग छात्रों के चहुमुंखी विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रयत्नों की जानकारी दी। संस्था परिसर में छात्रों से रूबरू होकर उनकी विशेष पाठ्य शैली और दिनचर्या को समझते हुए मक्कड़ ने जिला रेडक्रास सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। राज्य आयुक्त मक्कड़ ने बताया कि दिव्यांगों के साथ सामाजिक, पारिवारिक, राजनीतिक और सरकारी तौर पर भेदभाव में बढ़ोत्तरी की वजह से उनकी स्थिति दयनीय होती जा रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं सभी सुविधाओं एवं अपने अधिकारों को लेकर दिव्यांगों में जागरूकता की भी कमी है, जिस कारण उन्हें अपने अधिकार और सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रहे। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है और लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगों को नौकरियों, पदोन्नति और शिक्षण संस्थानों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था की प्राचार्या नीलम कटारिया, गिरीश सैनी, सुमन मदान, कमल बजाज सहित संस्था के अन्य कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।