Move to Jagran APP

कारगिल विजय दिवस : जरा याद करो कुर्बानी, हरियाणा के 77 जांबाज हुए शहीद

हरियाणा कारगिल दिवस पर शहीद वीर सपूतों को याद कर रहा है। 1999 के कारगिल युद्ध में हरियाणा के 77 जांबाजों ने शहादत दी थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:26 PM (IST)
कारगिल विजय दिवस :  जरा याद करो कुर्बानी, हरियाणा के 77 जांबाज हुए शहीद

रोहतक, [अरुण शर्मा]। देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए हमारे रणबांकुरों ने अलग-अलग मौकों पर अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। कारगिल युद्ध में प्रदेशभर के जांजाबों ने अदम्य वीरता दिखाई और सर्वोच्च बलिदान दिया। इस युद्ध में एक बार फिर साबित हुआ कि हरियाणा वीरों की माटी है और यहां की माताएं वीरों को जनती हैं। 1999 में हुए इस युद्ध की वीरगाथा में प्रदेश के 77 जांबाजों की शहादत की अमर कहानी भी है। इन जांबाजों ने अपनी शहादत से कारगिल युद्ध में भारत की जीत की इबारत लिखी। कारगिल विजय दिवस पर उनकी यादें सभी को आंखें नम कर गईं लेकिन उनका शौर्य गौरव से सिर ऊंचा कर रही हैं।

loksabha election banner

1999 में हुए कारगिल युद्ध को जब भी देश याद करता है तो प्रदेश के शहीदों की याद में आंखें नम हो जाती हैं। कारगिल युद्ध छिड़ा में सभी की निगाहें पाकिस्तान की नापाक हरकत पर थी, वहीं प्रदेश में अपने सैनिकों की बहादुरी के किस्से चर्चा में रहे।

पढ़ें : झज्जर के रणबांकुरों ने छुड़ाए थे दुश्मनों के छक्के वह चाहे जिंदरान के शहीद बलवान हों या फिर गांव नेवी के महावीर सिंह वर्मा। इसके साथ ही समुंदर, कृष्णलाल आदि ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। वहीं युद्ध का नाम सामने आते ही परिजनों की आंखों में घर से आखिरी बार जाते हुए अपने लाडले का चेहरा सामने आ जाता है।

पढ़ें : सात दिन तक दुश्मनों के दांत खट्टे करने के बाद शहीद हुए मनोहर

हरियाणा के 77 जांबाजों ने इस युद्ध में शहादत दी। इनमें नौ रोहतक के लाल थे। उनके परिवारों को उनके बिना आज भी सब कुछ सूना लगता है, लेकिन फख्र है कि उनके बहादूर बेटे ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। सभी शहीदों के गांवों में उनकी याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हाे रहे हैं और नौजवान उनकी राह पर चलने की शपथ ले रहे हैं।

--------
रोहतक के इन जांबाजों ने दी थी शहादत

1. बलवान सिंह, जाट रेजीमेंट में हवलदार, गांव जिंदरान
2. महावीर सिंह वर्मा, गांव नेवी, रोहतक
3. जसवीर सिंह, राजस्थान रायफल्स, गांव सिसर खास
4. समुंदर सिंह, ग्रेनेडियर्स, गांव सांघी

5. राजबीर सिंह, ग्रेनेडियर्स, गांव लाखनमाजरा
6. कृष्णलाल, जाट रेजीमेंट, गांव टिटोली
7. सुरेश, राजस्थान रायफल्स, गांव मोखरा
8. विजय सिंह, जाट रेजीमेंट, गांव समुंदरपुर 9. जसबीर सिंह, राजस्थान रायफल्स, गांव समर गोपालपुर
-------------

जिलावार कारगिल युद्ध के शहीद -

जिला - शहीद
1. अंबाला - 05
2. कुरुक्षेत्र - 01
3. करनाल - 03
4. गुडग़ांव - 04

5. फतेहाबाद - 02
6. फरीदाबाद - 03
7. रोहतक - 09
8. भिवानी - 10
9. हिसार - 02

10. सिरसा - 02
11. जींद - 02
12. सोनीपत - 06
13. रेवाड़ी - 01

14. झज्जर - 11
15. महेंद्रगढ़ - 07
16. यमुना नगर - 03
17. पानीपत - 04
18. पंचकूला - 02
-----------

'' रोहतक ही नहीं हरियाणा वीरों की माटी है। जब भी जहां भी हमारे हरियाणा के लाल सीमा के प्रहरी बने हैं, वहां साबित करके दिखाया कि हमें अपने प्राणों से ज्यादा अपना देश प्यारा है।
-कर्नल जितेंद्र, सेक्रेटरी, सैनिक कल्याण बोर्ड।

कारगिल विजय दिवस से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.