आचरण में लाया हुआ धर्म हमारी रक्षा करता है : आचार्य संदीप
जागरण संवाददाता, रोहतक : शिवाजी कालोनी में आर्य पारिवारिक सत्संग सभा ने त्रिदिवसीय चतुर्वेद श्
जागरण संवाददाता, रोहतक :
शिवाजी कालोनी में आर्य पारिवारिक सत्संग सभा ने त्रिदिवसीय चतुर्वेद शतक यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन के तीसरे यज्ञ, भजन एवं प्रवचनों का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस मौके पर सोनीपत से आए यज्ञ ब्रह्मा आचार्य संदीप ने अथर्ववेद के मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दिलवाई। यज्ञ से पूर्व ईश्वर स्तुति, प्रार्थना, उपासना के वैदिक मंत्रों का अर्थ सहित पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति निरंतर एक मास तक यज्ञ करें तो वह स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव करेगा। धर्म आचरण का विषय है, आचरण में लाया हुआ धर्म हमारी रक्षा करता है। यज्ञ के पश्चात सुमन भाटिया, हितेश व संजय कथूरिया ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्य का पालन करने वाला व्यक्ति निर्भय रहता है और निर्भयता जीवन का सबसे बड़ा सुख है। कार्यक्रम में सभा प्रधान संजीव सचदेवा, सतीश खुराना, अनिल, यशपाल भाटिया, दक्षिता,सुमित अहलावत मौजूद रहे।