राज्य सभा नकारा नेताओं का जमावड़ा : सांसद सैनी
संवाद सहयोगी, महम : कुरुक्षेत्र से सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संयोजक राजकुमार सैनी के
संवाद सहयोगी, महम : कुरुक्षेत्र से सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संयोजक राजकुमार सैनी के नेतृत्व में रविवार को महम में लोकतंत्र बचाओ रैली में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सभा नकारा नेताओं का जमावड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के 70 साल के इतिहास में परिवारवाद हावी रहा है। राजनेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के पर जोर दिया, जिससे गरीब आदमी और गरीब होता गया। उन्होंने कहा कि उन पर कुछ दिन पहले लठेत बनकर आए कुछ लोगों ने हमला करने का दुस्साहस किया था। अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन होगा। और उसके बाद ये सड़कों पर भी होगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो मनरेगा को किसान से जोड़ा जाएगा। असहाय लोगों को पांच हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। पुलिस कर्मचारियों का वेतन दोगुना कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल भी अपने भाषण में गरीबी हटाओ का नारा देते थे। आज 70 साल बाद राहुल गांधी भी गरीबी हटाओ के भाषण दे रहे हैं। कर देंगे राज्य सभा खत्म
सांसद ने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो राज्यसभा खत्म की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो पंच नहीं बन सकते लेकिन राज्य सभा के माध्यम से मंत्री बने बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला उन्हें जेल भिजवाना चाहते थे। लेकिन मेरे उपर भगवान की ऐसी मेहरबानी हुई कि ओमप्रकाश चौटाला व उनके बड़े पुत्र तो जेल में हैं। अब आय से अधिक मामले में दूसरा भी जेल जाने वाला है।