Move to Jagran APP

सेना भर्ती के लिए राजीव गांधी स्टेडियम होगा जगमग

जागरण संवाददाता, रोहतक : राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तीन अगस्त से होने वाली सेना भर्ती के ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 06:46 PM (IST)
सेना भर्ती के लिए राजीव गांधी स्टेडियम होगा जगमग

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तीन अगस्त से होने वाली सेना भर्ती के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। रात करीब 2 बजे से होने वाली भर्ती के लिए स्टेडियम को जगमग किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में पिछले तीन दिनों से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसका काम मंगलवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। वहीं भारतीय सेना के जवान भी दिनभर व्यवस्था बनने में जुटे रहे। स्टेडियम के बाहर सड़क पर भी लाइटों को ठीक किया गया है। अधिकारियों की मानें तो मैदान पर युवाओं के फिजिकल के बाद स्टेडियम भवन में उनकी मेडिकल जांच का कार्य किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम भवन टेंट भी लगा दिए गए हैं। युवाओं की अधिकता के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल जांच की व्यवस्था की जाएगी। उधर, सेना भर्ती के दौरान बाहरी युवाओं का हस्तक्षेप रोकने के लिए इस बार मैदान के चारों तरफ स्टेडियम की दीवारों को भी ढांपा गया है। इसके लिए मंगलवार को ही दीवार के साथ साथ टेंट लगा दिए गए है। बता दें कि रोहतक में तीन से 12 अगस्त तक सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए हजारों युवाओं ने आनलाइन आवेदन किया हुआ है।

बिजली-पानी की होगी व्यवस्था

सेना भर्ती निदेशक कर्नल रजत चौधरी ने बताया कि सेना भर्ती के लिए मैदान पर बिजली-पानी के अलावा मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। वहीं, जवानों की ओर से मैदान की सफाई व्यवस्था कराने के साथ ही भर्ती से जुड़ी तमाम गतिविधियां भी की जा रही है।

मैदान में फहराया जाएगा तिरंगा

सेना भर्ती के प्रति युवाओं में जोश और जज्बा बनाए रखने के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ही भर्ती मैदान में तिरंगा भी लगाया जाएगा। यहां पर करीब 10 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया जाएगा। इतना ही नहीं साथ ही वे¨टग में रहने वाले युवाओं को देशभक्ति की वीडियो क्लिप भी दिखाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.