पंजाब विवि चंडीगढ़ ने एचपी विवि शिमला को 48 रन से हराया
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर ि
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को 48 रन से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र ¨सह ढुल ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र नेता एवं समाजसेवी संपूर्ण ¨सह भी मौजूद रहें।
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पीयू चंडीगढ़ ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 154 रन बनाए। चंडीगढ़ की बल्लेबाजी पांडेय ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम 20 ओवर में मात्र 106 रन ही बना सकी। पीयू चंडीगढ़ ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर एचपी विवि शिमला की टीम रही। इस अवसर पर मुकेश गोयल, जोगेंद्र कादयान, प्रवीण राणा, सज्जन कुमार, दिनेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महेंद्र पुनियानी, डा. मनोज गोयल, नरेश हुड्डा, नवीन कुमार, विजय कुमार, श्रीओम, कपिल मोंगा, संजय देशवाल मौजूद थे।