Move to Jagran APP

भाजपा में प्रो. रामबिलास को छोड़कर दोबारा से नहीं बना हैं कोई प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का दो बार अवसर केवल प्रो. रामबिलास शर्मा को मिला है। कोई भी नेता प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी हासिल नहीं कर पाया है। अभी तक 11 प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 10:46 AM (IST)
भाजपा में प्रो. रामबिलास को छोड़कर दोबारा से नहीं बना हैं कोई प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा में प्रो. रामबिलास को छोड़कर दोबारा से नहीं बना हैं कोई प्रदेशाध्यक्ष

ओपी वशिष्ठ, रोहतक

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का दो बार अवसर केवल प्रो. रामबिलास शर्मा को मिला है। इसके अलावा कोई भी नेता प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी हासिल नहीं कर पाया है। प्रदेश में अभी तक 11 प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं, जिनमें पहली अध्यक्ष डा. कमला वर्मा थीं। इसके बाद किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिल पाया है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब नए सिरे से प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्त होनी है, जिसमें कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। अगर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है तो वे प्रो. रामबिलास की बराबरी कर लेंगे। इनके अलावा जितने भी नाम चल रहे हैं, उनमें से अगर किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वे पहली बार इस पद पर विराजमान होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्त को लेकर लंबे समय से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कभी कैप्टन अभिमन्यु तो कभी ओमप्रकाश धनखड़ का नाम सामने आता है तो कभी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम मजबूती के साथ आगे कर दिया जाता है। अब संदीप जोशी के नाम की चर्चाएं भी संगठन में सुनाई देने लगी है। सबसे खास बात ये है कि जितने भी नाम चल रहे हैं, उनमें कृष्णपाल गुर्जर को छोड़कर इस पद के लिए सभी नए हैं। अब देखना होगा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में आगे कौन निकल पाता है।

यह नाम चल रहे हैं दौड़ में

- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़

- पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

- प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी

- सांसद नायब सिंह सैनी

- विधायक महिपाल ढांडा

हरियाणा में अभी तक रहे अध्यक्ष

नाम वर्ष

डा. कमला वर्मा 1980-1983

सूरजभान 1984-1985

डा. मंगलसेन 1986-1990

प्रो. रामबिलास शर्मा 1990-93, 2013-14

रमेश जोशी 1994-1998

ओपी ग्रोवर 1998-2000

रतनलाल कटारिया 2000-2003

प्रो. गणेशी लाल 2003-2006

आत्मप्रकाश मनचंदा 2006-2009

कृष्णपाल गुर्जर 2009-2013

सुभाष बराला 2014 से अब तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.